वर्ल्ड क्लीनअप डे पर सिखाई रस्सी बनाने की तकनीक
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: वर्ल्ड क्लीन डे पर पर्यावरण संस्था हरेला सोसाइटी ने स्कूली बच्चों और अभ्ि
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: वर्ल्ड क्लीन डे पर पर्यावरण संस्था हरेला सोसाइटी ने स्कूली बच्चों और अभिभावकों को पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक प्लास्टिक से उपयोगी रस्सी बनाने के तौर तरीके सिखाए। बच्चों को जैविक कूड़े से खाद बनाने के तरीके के तौर तरीके भी सिखाए गए।
संस्था के कार्यकर्ता कपिल जोशी ने विश्व सफाई दिवस पर प्राइमरी, जूनियर और कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बजेटी में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि एस्टोनिया से हुई इस शुरू आत में इस वर्ष दुनिया के 150 देश शामिल हो रहे हैं। भारत में चुनिंदा संस्थाओं को इस मुहिम को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है। इसमें हरेला सोसाइटी भी एक है। कार्यक्रम में बच्चों और मौजूद अभिभावकों को प्लास्टिक से रस्सी बनाने की विधि सिखाई गई। इसके लिए संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्वयं एक मशीन तैयार की है। बच्चों को जैविक कूड़े से उपयोगी खाद बनाना भी सिखाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन में रिसाइकिलिंग बेहद महत्वपूर्ण है। इसके जरिए कूड़े से कई उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा सकती हैं। कार्यक्रम में शिक्षक नारायण दत्त जोशी, सरस्वती भट्ट आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में संस्था के 30 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।