Move to Jagran APP

तपन बने पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और रोहित चुने गए सचिव

तपन बने पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और रोहित सचिव चुने गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 10:23 PM (IST)
तपन बने पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और रोहित चुने गए सचिव
तपन बने पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और रोहित चुने गए सचिव

तपन बने पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और रोहित चुने गए सचिव

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर तपन रावत निर्वाचित हुए हैं। महिला उपाध्यक्ष दीप्ती बिष्ट व पुरुष उपाध्यक्ष अजय रावत चुने गए। संयुक्त सचिव पद पर हरीश धामी और कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश महर ने बाजी मारी।देर सायं परिणामों की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला। रविवार को हुए मतदान में 2864 व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में तपन रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष सौन को 629 मतों के अंतर से पराजित किया। तपन को 1642 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे दीपक जोशी ने 181 मत प्राप्त किए। महिला उपाध्यक्ष पद पर दीप्ति बिष्ट विजयी रही। उन्हें 1140 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहीं भावना नगरकोटी को 1019 और तीसरे स्थान पर रहीं भावना लोहनी को 612 मत पड़े। इस पद पर 92 मत निरस्त किए गए। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर अजय रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी कैलाश जोशी को 774 मतों के अंतर से पराजित किया। अजय को 1776 मत मिले। इस पद पर 91 मत निरस्त हुए। महासचिव पद पर आमने सामने की टक्कर में रोहित चौहान 1471 मत लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी रामू वर्मा 1311 मत को मिले। इस पद पर 82 मत निरस्त हुए। संयुक्त सचिव के त्रिकोणीय मुकाबले में हरीश धामी ने बाजी मारी। उन्हें 1234 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे कमलेश चंद को 1045 और मोहम्मद सादाब को 522 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर 75 मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह महर 1169 मत लेकर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहे कपिल पांडे को 784 और तीसरे स्थान पर रहे महिमन जोशी ने 733 मत प्राप्त किए। मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान्न वितरित किया। इससे पूर्व नगर पालिका सभागार में प्रात:सात बजे से मतदान शुरू हुआ। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मतदान कराया गया। मतदान के लिए दिन भर मतदाताओं की लाइन लगी रही। चुनावों को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह दिखा। नगरपालिका के सम्मुख मतदाताओं की भारी भीड़ के चलते कई बार सड़क पर जाम भी लगा। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री जनक जोशी, जिला प्रभारी शमशेर महर, महेश मखौलिया, गजेंद्र सौन, नवीन जोशी, नवल रावल, दिलीप वल्दिया आदि ने सहयोग दिया। इस दौरान प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा, शिवराज सिंह अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र पुनेड़ा ने चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.