आध्यात्म से ही आएगी जीवन में सुख और शांति
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: मानव उत्थान सेवा समिति कुमौड़ में शुक्रवार को सतपाल महाराज का जन्मि
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: मानव उत्थान सेवा समिति कुमौड़ में शुक्रवार को सतपाल महाराज का जन्मदिवस मनाया गया। ढोल नगाड़ों के साथ नगर में सद्भावना कार यात्रा निकाली गई। नगर में विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी यात्रा का समापन ज्ञानदीप विद्यालय कुमौड़ में हुआ।
विद्यालय परिसर में भजन कीर्तन के साथ सत्संग का आयोजन हुआ। हंस मोक्ष आश्रम के प्रभारी महात्मा जतनानंद ने कहा वर्तमान समय में आत्मज्ञान बेहद जरूरी है। आत्मज्ञान से ही सुख-शांति संभव है और इसी से ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं। सद्गुरू ही आत्मज्ञान का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। हरिद्वार से आए महात्मा ज्ञान प्रकाशानंद ने कहा कि आध्यात्म से ही मानव जीवन जीने का सही तरीका सीख सकता है। इस अवसर पर ललित मोहन पांडेय, पवन पांडेय, ललित खर्कवाल, तारादत्त कांडपाल, राजेश चौबे, विद्याधर बगौली, पुष्कर सिंह बोहरा, राम सिंह राणा, सूरज पांडेय, राधा पांडेय, प्रेमा जोशी, विमला महर, ममता पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद थे।