हिमवीरों का कार्य सराहनीय
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां स्थिति 36वीं वाहिनी आइटीबीपी में सर्तकता सुरक्षा सप्ताह का सोमवा
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 04:35 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 10:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां स्थिति 36वीं वाहिनी आइटीबीपी में सर्तकता सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को शुभारंभ हो गया है। जिसमें सैंकड़ों हिमवीर जवानों को शपथ दिलाई गई। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने किया। उन्होंने हिमवीर जवानों को सर्तकता व सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बार्डरों में हिमवीर जवानों द्वारा दी जा रही सेवा की सराहना की। द्वितीय कमान बृज मोहन सिंह ने बताया एक सप्ताह तक सर्तकता सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न स्कूली बच्चों को जागरुक किया जाएगा। आईटीबीपी परिसर में सैंकड़ों हिमवीर जवानों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें