अक्टूबर में मुनस्यारी में पहली बार गिरे हिमकण
संवाद सूत्र, मुनस्यारी: मौसम का चक्र इस बार बदल चुका है। हिमनगरी मुनस्यारी में पहली बार अक्टूबर माह म
संवाद सूत्र, मुनस्यारी: मौसम का चक्र इस बार बदल चुका है। हिमनगरी मुनस्यारी में पहली बार अक्टूबर माह में ही हिमकण गिर चुके हैं। उच्च हिमालय से लेकर मध्य हिमालय की चोटियों में भारी हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी में पारा गिर चुका है। सर्दी आहट दे चुकी है।
मंगलवार को उच्च हिमालय से लेकर पूरे जिले में मौसम साफ था। सुबह हिमालय की चोटियां चमक रही थी। अपरान्ह को मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान बादलों से घिर गया । मुनस्यारी में हिमकण गिरने लगे । इसी दौरान चोटियों में हिमपात होने लगा। प्रमुख चोटियां पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, सिदमधार , बृजगंग सहित मल्ला जोहार की सभी चोटियों में हिमपात होने लगा। मध्य हिमालय की छिपलाकेदार में भी हिमपात होने लगा। मुनस्यारी में लगभग 15 मिनट तक हिमकण गिरने लगे।
अचानक हिमकण गिरने से मुनस्यारी चौंक गए। हिमकण हिमपात से पूर्व गिरते हैं। औसत ऊंचाई पर होने वाले हिमपात से पूर्व हल्के हिमकण गिरते हैं जो बाद में बर्फ फाहो में बदल जाते हैं। मंगलवार को यह तो नहीं हुआ परंतु हिमकण गिरने से मुनस्यारी में पारा गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूततम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर धारचूला के दारमा घाटी में भी चोटियों में भारी हिमपात हुआ है। उच्च हिमालय में हिमपात और मुनस्यारी में हिमकण गिरने से पूरे जिले में ठंडी हवाएं बह रही हैं। पूरे जिले में पारा गिर चुका है।