Move to Jagran APP

ऊंची चोटियों पर हिमपात, गब्र्यांग में चली बर्फीली हवा

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: धूप , छांव के चलते सीमांत में ठंड का प्रकोप जारी रही। उच्च हिमाल

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 11:00 PM (IST)
ऊंची चोटियों पर हिमपात, गब्र्यांग में चली बर्फीली हवा
ऊंची चोटियों पर हिमपात, गब्र्यांग में चली बर्फीली हवा

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: धूप , छांव के चलते सीमांत में ठंड का प्रकोप जारी रही। उच्च हिमालय में मौसम खराब होने से बर्फबारी हुई। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर गब्र्यांग गांव में बर्फीली हवा चलने से दो मकानों की छत उड़ गई। सोमवार को आसमान बादल भी रहे और धूप भी खिली। दिन भर धूप छांव का खेल चला। इस दौरान उच्च हिमालय में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। इस दौरान छिपलाकोट, पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, नंदाकोट सहित दारमा, व्यास की चोटियों पर भारी हिमपात हुआ। शाम को उच्च हिमालय में भी मौसम साफ हो गया। जिसके चलते दिन भर ठंडी हवा चलती रही । जिससे तापमान में गिरावट रही। वहीं मुनस्यारी में गिनीबैंड -समकोट मार्ग छठे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। यह मार्ग बीते दिनों 12 दिन तक बंद रहा था इधर फिर छह दिन से बंद होने से समकोट गांव का शेष जगत से सम्पर्क भंग है। गांव में आवश्यक वस्तुओं का अभाव बना है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन के अनुसार गांव में खाद्यान्न पूर्व में ही बंट चुका है। ग्रामीणों को 13 किमी बर्फ में चल कर सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है।

loksabha election banner

धारचूला की उच्च हिमालयी व्यास घाटी में गब्र्यांग गांव में तेज बर्फीली हवा बहने से सतीश सिंह गब्र्याल और सुरेंद्र सिंह गब्र्याल के मकानों की टिन की छत उड़ चुकी है। घर में रखा सारा सामान बर्फ से दब गया है। गांव इस समय जनशून्य है। ग्रामीण शीतकालीन प्रवास पर धारचूला में हैं। पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है। पूरा क्षेत्र कई फीट बर्फ से ढका होने से गांव तक पहुंचना संभव नहीं है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवारों के कुछ सदस्य गांव के हालत देखते बर्फ के ही बीच गब्र्यांग को जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.