Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हिमपात और मुनस्यारी में हुई हल्की वर्षा

पिथौरागढ़ जिले में दूसरे दिन भी मौसम में सुधार नहीं हुआ। ऊंची चोटियों पर हिमपात व मुनस्यारी में हल्की वर्षा हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 06:20 AM (IST)
पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हिमपात और मुनस्यारी में हुई हल्की वर्षा
पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हिमपात और मुनस्यारी में हुई हल्की वर्षा

पिथौरागढ़/मुनस्यारी, जेएनएन :जिले में दूसरे दिन भी मौसम में सुधार नहीं हुआ। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा और उच्च हिमालय में दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी जारी रही, मुनस्यारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हिमपात और बारिश के चलते मार्च माह के पहले दिन जनवरी जैसी ठंड बनी रही। पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री तो मुनस्यारी में एक डिग्री रहा।

loksabha election banner

शनिवार की सायं पूरे जिले भर में वर्षा हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के ओले गिरे। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में लगातार हिमपात जारी रहा। पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नंदा देवी, नंदा कोट व सिदमधार सहित मिलम धारचूला के दारमा, व्यास घाटी में हिमपात जारी है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर हिमपात हो रहा है। सुबह से ही आसमान के बादलों से ढके होने और उच्च हिमालय में हिमपात से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम के सामान्य रहने के आसार हैं। ===== तापमान पिथौरागढ़

अधिकतम 14 डिग्री

न्यूनतम - 3.7 डिग्री मुनस्यारी अधिकतम 9 डिग्री

न्यूनतम - एक डिग्री ========= जिले में पिछले चौबीस घंटे के भीतर हुई वर्षा तहसील वर्षा एमएम

पिथौरागढ़ 13

बेरीनाग 12.80

मुनस्यारी 7

धारचूला 6

डीडीहाट 5.5

गंगोलीहाट 4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.