Move to Jagran APP

जनसहयोग से जिला मुख्यालय के नजदीक तैयार होगा गो संरक्षण केंद्र

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय को हरा भरा करने की मुहिम चला रहे क्लीन एंड ग्रीन परिवार

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 11:05 PM (IST)
जनसहयोग से जिला मुख्यालय के नजदीक तैयार होगा गो संरक्षण केंद्र
जनसहयोग से जिला मुख्यालय के नजदीक तैयार होगा गो संरक्षण केंद्र

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय को हरा भरा करने की मुहिम चला रहे क्लीन एंड ग्रीन परिवार ने जिला मुख्यालय के बेसहारा जानवरों के लिए गोशाला निर्माण की मुहिम शुरू कर दी है। परिवार ने इसके लिए मुख्यालय के नजदीकी तड़ीगांव में बंजर पड़ी चार नाली भूमि का चयन किया है।

loksabha election banner

जमीन चयन के बाद परिवार के सदस्यों ने बंजर पड़ी जमीन पर श्रमदान कर साफ-सफाई की। संस्था के नीरज भट्ट ने कहा कि जिला मुख्यालय में लंबे समय से आवारा जानवरों की समस्या बनी हुई है। सड़कों पर घूमने वाले ये जानवर यातायात के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं और खुद भी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। मुख्यालय के आस-पास के ग्रामीण भी इन जानवरों की समस्या से परेशान हैं। इसे देखते हुए संस्थान ने गोवंश के संरक्षण का निर्णय लेते हुए तड़ीगांव में गो संरक्षण केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए गांव के समीप बंजर पड़ी चार नाली भूमि का चयन किया गया है।

सोमवार को भूमि की साफ-सफाई के लिए कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। संस्था के कोषाध्यक्ष दीप पांडे ने कहा कि अगले चरण में भूमि को समतल किया जाएगा। दीप्ति बिष्ट ने कहा कि संस्था केंद्र को अस्तित्व में लाने के लिए नगरवासियों का सहयोग लेगी। श्रमदान में दिनेश बंसल, नितिन मारकाना, दीपक लोहिया, संगीता देवी, प्रकाश, मनीषा, सुखविंदर, दिनेश जोशी, हरीश पंत, देव सिंह सामंत, लखविंदर, प्रकाश शर्मा आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.