Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृद्धा के साथ दुष्कर्म के दोषी को सात साल की कैद

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 10 Jan 2019 08:43 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में वृद्धा से दुष्कर्म करने वाले को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल के कारावास की सजा से दंडित किया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    वृद्धा के साथ दुष्कर्म के दोषी को सात साल की कैद

    पिथौरागढ़, जेएनएन। तहसील धारचूला के एक गांव में घर में अकेली रहने वाली वृद्धा से दुष्कर्म करने वाले को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल के कारावास की सजा से दंडित किया है।

     अभियोजन के अनुसार 14 अगस्त 2017 को अनिल नामक युवक गांव में ही रहने वाली विधवा वृद्धा के घर में रात्रि को दरवाजा तोड़ कर घुसा। घर में अकेली वृद्धा के साथ अभद्रता करने लगा। वृद्धा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। वृद्धा के कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और दुष्कर्म किया। दरिंदे ने जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। दूसरे दिन विवाहिता पुत्री को इसकी सूचना मिली। उसने अनिल के खिलाफ पांगला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वृद्धा को अस्पताल पहुंचा कर उपचार के साथ मेडिकल कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाने में अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध, मारपीट, अनधिकृत रूप से घर में घुसने आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय पिथौरागढ़ में हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा नौ गवाहों को न्यायालय में पेश किया गया।अभियोजन और बचाव पक्ष की सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी ने अभियुक्त के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे दोषी करार देते हुए गुरुवार को सजा सुनाई।

    यह भी पढ़ें: प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीड़िता को दून पुलिस ने बुलाया

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपित अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: किशोरी के उत्पीड़न में प्रधानाचार्य पर मुकदमे के आदेश, जानिए पूरा मामला