13 हजार की नकदी के साथ सटोरिया गिरफ्तार
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल पुलिस ने देर सायं एक सटोरिए को दबोच लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 10:36 PM (IST)
संस, पिथौरागढ़ : जाजरदेवल पुलिस ने देर सायं एक सटोरिए को दबोच लिया। थाना प्रभारी हेम तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा लगाने की सूचना पर क्षेत्र से राजेंद्र सिंह को 13300 की नकदी और सट्टा पर्ची के साथ गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इससे पूर्व जिले में 12 लोग सट्टे के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें