पटाखों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
संवाद सहयोगी, चम्पावत : गोरलचौड़ मैदान में दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकान में खरीदारी के
संवाद सहयोगी, चम्पावत : गोरलचौड़ मैदान में दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकान में खरीदारी के लिए खासी भीड़ जुटी हुई है। वही इस पर्व पर बाजार में खरीदारी के लिए भी दुकानें सजी हुई हैं। पिछले कुछ वर्षो से प्रशासन द्वारा गोरलचौड़ मैदान में पटाखों की दुकान लगाई जा रही है। जबकि पूर्व में बाजार में ही दुकानदार अपनी दुकान के आगे पटाखों की दुकान लगाते थे। बाजार में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अब मैदान में ही यह दुकानें लगाई जा रही है। इधर प्रशासन ने दो दर्जन से अधिक दुकानों को पटाखा बेचने का लाइसेंस जारी किया है। मैदान में सुरक्षा के लिहाज से फायर बिग्रेड का वाहन तैनात किया गया है। दीपावली पर्व पर दुकानों में रौनक बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरूस्त की गई है। वहीं पटाखा खरीद कर ले जाने वालों का फायर विभाग फोटो के साथ नाम पता भी नोट कर रहा है। जिससे अनहोनी की आशंका में उनसे संपर्क किया जा सके।