Move to Jagran APP

Road Safety: पिथौरागढ़ में जागरण ने लगाई पाठशाला, बच्चों संग शिक्षकों ने भी समझे सुरक्षित यातायात के नियम

Road Safety With Jagran दैनिक जागरण के देशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को पिथौरागढ़ में सरस्वती देव सिंह जीआइसी में पाठशाला लगी। पाठशाला में यातायात उपनिरीक्षक दरबान सिंह मेहता ने बच्चों व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी ।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaPublished: Fri, 25 Nov 2022 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 07:18 PM (IST)
Road Safety: पिथौरागढ़ में जागरण ने लगाई पाठशाला, बच्चों संग शिक्षकों ने भी समझे सुरक्षित यातायात के नियम
दुर्घटनाओं का सबसे मुख्य कारण सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी का अभाव है।

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : Road Safety with Jagran : दैनिक जागरण के देशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित पाठशाला का नगर के प्रमुख सरस्वती देव सिंह राइंका मेंं शुभारंभ हुआ। पाठशाला में सीमांत में यातायात संबंधी सर्वाधिक जानकारी रखने वाले यातायात उपनिरीक्षक दरबान सिंह मेहता ने बच्चों व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक बोर्ड में सड़कों की स्थिति संकेतांक और ट्रिपल ई के बारे में समझाया।

loksabha election banner

हादसों का मुख्य कारण नियमों की जानकारी का अभाव

मेहता ने कहा कि आज वाहन दुर्घटनाओं का सबसे मुख्य कारण सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी का अभाव है। देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए अभियान से लोग जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में पाठशाला के माध्यम से बेसिक जानकारी दी जा रही है।

  • पाठशाला में इंटर कक्षाओं में पढऩे वाले बच्चों को सड़क, संकेतांक, हेलमेट, क्रांसिंग, ब्लैक प्वाइंट्स, गति, सड़कों के डिजायन, दुर्घटनाओं के कारण, रोकथाम के उपाय, केस स्टडी, सड़क सुरक्षा समिति और कम्युनिकेशन तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बारे में बताया । पाठशाला में दिल्ली के पूर्व सीएम स्व. साहेब सिंह की दुर्घटना मौत की केस स्टडी सुनाते हुए दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में समझाया।

बच्चों संग शिक्षकों ने पूछे कई सवाल

पाठशाला के बाद बच्चों ने भी अपनी जिज्ञासा प्रश्न पूछकर पूरी की। बच्चों ने डीएल के लिए योग्यता, डीएल निरस्तीकरण, दुर्घटना के बाद बचाव के उपायों के संबंध में सवाल पूछे। वहीं शिक्षकों ने भी सड़क सुरक्षा संबधित कई विषयों पर जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों का कहना था कि वर्तमान में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क सुरक्षा संबंधित अभियान अति आवश्यक हो चुका है। इस मौके पर प्रवक्ता सुभाष जोशी, भुवन उप्रेती, महेंद्र भंडारी, बीएस बिष्ट, चंद्रा खोलिया, रंजना जोशी, अशोक गिरी,अरविंद जोशी सहित अन्य शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन कठोरता से होना चाहिए। हर जान का महत्व है। पुलिस को इस मामले में अधिक सजग रहना होगा। चालकों को वाहन चलाते समय नशे से दूर रहना होगा। सभी को यातायात नियमों का पालन करना अपना कर्तव्य समझना होगा।

-मयूख महर, विधायक पिथौरागढ़

सड़क सुरक्षा के लिए दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। इस अभियान की सफलता के लिए सभी को सहयोग देना है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चलाने वालों को भी यातायात नियमों का पालन ईमानदारी से करना होगा।

-फकीर राम टम्टा, विधायक गंगोलीहाट

दैनिक जागरण द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाई गई मुहिम सराहनीय है। इस मुहिम को मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी को सहयोग देना है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना है ताकि निर्दोष जान नही जाएं।

-किशन खड़ायत, सभासद नगरपालिका पिथौरागढ़

सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी नहीं होना, जानकारी होने पर अनदेखी करना सड़क दुर्घटनाओं का कारण रहती हैं। दैनिक जागरण जिस ढंग से अभियान चलाकर जागरूक कर रहा है, उसके लिए सभी को सहयोग देना चाहिए।

-कुंडल भंडारी समाजसेवी, पिथौरागढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.