नॉलेज ट्री में आर्मी में चयनित छात्रों का हुआ सम्मान
संस पिथौरागढ़ नगर के नॉलेज ट्री संस्थान से सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में 50 से अधिक छात्रो
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 10:51 PM (IST)
संस, पिथौरागढ़: नगर के नॉलेज ट्री संस्थान से सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में 50 से अधिक छात्रों का चयन हुआ है। छात्रों के चयन पर संस्थान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। संस्थान के संचालक हेमंत खोलिया ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय संस्थान के अनुभवी शिक्षकों छत्रपाल बिष्ट, ललित कोठारी, महेश धर्मशक्तू, नवीन कापड़ी, सूरज धामी, कैलाश द्विवेदी को दिया है। उन्होंने कहा कि संस्थान आर्थिक रू प से कमजोर छात्रों को निश्शुल्क कोचिंग देगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें