टकाना रामलीला में श्रीराम ने किया लंकापति रावण का वध
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में टकाना रामलीला में 11वें दिन रावण वध सोरगढ़ में राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया।
जेएनएन, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में टकाना रामलीला में 11वें दिन रावण वध, सोरगढ़ में राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया है। वहीं, थल में राम जन्म, गंगोलीहाट में महाकालिका का मंचन, बिलाई में ताड़िका वध का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
सोरगढ़ की रामलीला में रावण वध के बाद शनिवार को पूरे नगर में भगवान श्रीराम का डोला घुमाया गया। डोले को रथ का स्वरू प देकर आकर्षक रू प से सजाया गया था। जगह-जगह लोगों ने डोले का स्वागत कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। पूरे नगर में घूमने के बाद देर सायं रामलीला मैदान पहुंचने के बाद हनुमान द्वारा भरत को राम आगमन का संदेश सुनाया। भरत द्वारा राम की आगवानी, अयोध्या में श्रीराम का प्रवेश, राज तिलक के पश्चात पारितोषिक वितरण कर रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने बताया कि सोरगढ़ की रामलीला में रविवार से पांच दिवसीय महिला रामलीला मंचन की शुरू आत होगी। जिसमें सभी पात्र महिलाओं द्वारा निभाए जाएंगे। यह आयोजन रामलीला के 125वें मंचन के अवसर पर किया जा रहा है। इधर, टकाना रामलीला में 11वें दिन लक्ष्मण शक्ति लगने के बाद हनुमान का संजीवनी बूटी लेकर आना, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, मेघनाद का युद्ध में मारा जाना, राम-रावण भीषण युद्ध, रावण का युद्ध में वीरगति को प्राप्त होने तक का मंचन किया गया। यहा मेघनाद का किरदार निभा रहे हरिकृष्णा व हनुमान की भूमिका निभा रहे दीपक तिवारी दिन्नू ने अपने शानदार अभिनय से खूब वाहवाही लूटी। रविवार को राम राज्याभिषेक के साथ टकाना रामलीला का समापन होगा। विकासखंड मूनाकोट के बिलई में रामलीला के दूसरे दिन ताड़िका वध, अहिल्या तारण, जनक दरबार तक के दृश्यों का मंचन किया गया। यहां दूसरे दिन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मूनाकोट जीवन वल्दिया, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विण संतोष गोस्वामी रहे। मंचन के सफल आयोजन में उद्घोषक जनार्दन उप्रेती जन्नू दा, वक्ता मैनेजर कमल सिंह बेलाल, हारमोनियम मास्टर शंकर सिंह बेलाल, तबला वादक जगदीश भट्ट, कमेटी अध्यक्ष प्रकाश बेलाल आदि महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। गंगोलीहाट: महाकाली दरबार में चल रही रामलीला के छठे दिन भरत का ननिहाल से वापस आना, भरत-कैकई संवाद से लेकर सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, सूपर्णखा-रावण संवाद तक के दृश्यों का मंचन किया गया। राक्षसों के वध से पूर्व कलाकारों द्वारा महाकाली सीन का मंचन का सभी को भावविभोर कर दिया। कमेटी अध्यक्ष हेमराज रावल ने बताया कि रामलीला में रामजन्म के अवसर पर भगवान विष्णु की सीन व राक्षसी सेना के वध से पूर्व महाकाली सीन का मंचन करने की परंपरा रही है। छठे दिन के मंचन में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चंद्र गुड्डू, विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ जिला महामंत्री प्रदीप पंत, कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल, कमेटी अध्यक्ष विजय शाह आदि मौजूद रहे।
थल: यहां पहले दिन नटी सूत्रधार, हिमालय में रावण, कुंभकर्ण व विभीषण का घोर तप से शिवजी को प्रसन्न कर मनचाहा वर मांगने, रावण का कैलास पर्वत उठाने की रोचक प्रस्तुति पेश की गई। इससे पूर्व मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचईएल बनारस के उप महाप्रबंधक हीरा सिंह पांगती, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ व्यापारी प्रताप सिंह पंचपाल ने संयुक्त रू प से दीप प्रज्वलित कर किया।