पेड़ों को राखियां बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ एसडीएस राइंका की छात्राओं ने रक्षा बंधन पर्व पर पेड़ों को राखियां बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:32 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: एसडीएस राइंका की छात्राओं ने रक्षा बंधन पर्व पर पेड़ों को राखियां बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की पहल पर पिछले कई वर्षों से जिले में इको राखी का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर एसडीएस राइंका की छात्राओं ने विद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में पेड़ों पर राखियां बांधी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में तमाम छात्राएं शामिल हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें