होली में हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं
संवाद सूत्र थल होली पर्व में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सजग हो गई है। स्थ्
संवाद सूत्र, थल: होली पर्व में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सजग हो गई है। स्थानीय थाने में पुलिस व स्थानीय व्यापारियों की एक बैठक हुई। जिसमें सभी से होली पर्व शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारा व सौहार्द का प्रतीक है। पर्व के उत्साह में किसी भी तरह का व्यवधान न पड़े, इसके लिए सभी लोगों को सजग रहना होगा। पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि यदि क्षेत्र में कहीं भी शांति व्यवस्था भंग की नौबत आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह मेहता, मुन्ना जंगपांगी, दया कृष्ण भट्ट, सुनील सत्याल, तेज सिंह चुफाल, एसआइ बालकृष्ण आर्या, एएसआइ जगदीश टम्टा, फकीर राम, योगेश बिष्ट, भूपेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।