Move to Jagran APP

लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में गरजे खतेड़ा गोथना की महिलाएं

लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में पिथौरागढ़ केखतेड़ा गोथना गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 06:21 AM (IST)
लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में गरजे खतेड़ा गोथना की महिलाएं

पिथौरागढ़, जेएनएन : मा बचाओ शिशु बचाओ अभियान के तहत शनिवार को खतेड़ा गोथना गांव की महिलाओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जिले के महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि एक और सरकार महिला उत्थान, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ जैसे अभियान चला रही है। दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में नाममात्र की सुविधाएं भी नहीं दे रही है, जिसके चलते अस्पतालों में प्रसव के लिए आ रही महिलाओं की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। पांच लाख की आबादी वाले सीमांत जिले में आज तक पैथोलॉजी जांच तक की व्यवस्था नहीं की गई है। सप्ताह में एक दिन अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जा रही है। 62 बेड के अस्पताल में मात्र 42 बेड संचालित हो रहे हैं, जबकि अस्पताल में पिथौरागढ़ के साथ ही चम्पावत, बागेश्वर और नेपाल से भी महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। महिलाओं ने कहा कि महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ललिता, रोशनी, कमला देवी, रजनी देवी, मंगला देवी, बिमला, कमला, मीना, मुन्नी आदि शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.