पुलिस के जवानों ने सीखी संजीवनी क्रिया
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में तैनात जवानों को क
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में तैनात जवानों को कार्डियो पल्मोनेरी रिससिटेशैन(सीपीआर)तकनीक सिखाई जा रही है। इस तकनीक से पुलिस के जवान आपदा में फंसे लोगों को प्राथमिक उपचार दे सकेंगे।
शनिवार को जाजरदेवल थाने में एसडीआरएफ के कुलदीप पांडेय ने जवानों को सीपीआर जिसे संजीवनी क्रिया भी कहा जाता है कि जानकारी दी और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने, बिजली का करंट लगने से हृदय गति प्रभावित होने, दम घुटने, सांस लेने में असमर्थ होने पर पर सीपीआर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके तहत प्रभावित व्यक्ति की छाती को दबाकर उसे मुंह से सांस दी जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को इस क्रिया की जानकारी होना जरू री है। आपात स्थिति में इस क्रिया को प्राथमिक चिकित्सा के रू प में उपयोग में लाया जाता है। जवानों को इसका व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी पीआर आगरी सहित तमाम जवान मौजूद थे।