Move to Jagran APP

बारिश और बर्फबारी से ठिठुरा पिथौरागढ़, कालामुनि, बिटलीधार में एक फीट से अधिक हिमपात

पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश और मुनस्यारी सहित चौदास में हुए हिमपात से दो मार्ग बंद हो गए है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 10:20 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 10:20 PM (IST)
बारिश और बर्फबारी से ठिठुरा पिथौरागढ़, कालामुनि, बिटलीधार में एक फीट से अधिक हिमपात
बारिश और बर्फबारी से ठिठुरा पिथौरागढ़, कालामुनि, बिटलीधार में एक फीट से अधिक हिमपात

पिथौरागढ़/मुनस्यारी, जेएनएन : जिले में लगातार बारिश और मुनस्यारी सहित चौदास में हुए हिमपात से थल-मुनस्यारी और तवाघाट-नारायण आश्रम मार्ग यातायात के लिए बंद हो चुके हैं। शुक्रवार को कालामुनि, बिटलीधार व चौदास में पांगू तक हिमपात हुआ। मुनस्यारी के नया बस्ती तक बर्फबारी हुई। जिले भर में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम के ऐसा ही रहने पर शुक्रवार की रात को कई स्थानों पर बर्फबारी की संभावना बनी है।

loksabha election banner

गुरु वार की सायं से जिले भर में हो रही बारिश जारी है। वहीं उच्च हिमालय में भारी हिमपात हो रहा है। रात्रि से थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि, बिटलीधार से लेकर पातलथौड़ तक हिमपात हुआ। गुरुवार रात तक यहां पर 11 इंच के आसपास हिमपात हो गया था। सुबह से भी हिमपात होने से थल -मुनस्यारी मार्ग यातायात के लिए बंद हो चुका है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व बर्फबारी से दस दिन बाद खुला मार्ग फिर बंद होने से मुनस्यारीवासियों की दुश्वारियां बढ़ने वाली है।

उधर धारचूला की उच्च हिमालयी व्यास और दारमा में शुक्रवार को भारी हिमपात का क्रम जारी रहा। रात से ही चौदास घाटी में हिमपात प्रारंभ हो गया है। पांगू तक हिमपात होने से तवाघाट-नारायण आश्रम मार्ग यातायात के लिए बंद हो चुका है। बर्फीले क्षेत्र एक बार फिर अलग-थलग पड़ चुके हैं। जिले की सभी तहसीलों डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट में भी लगातार बारिश हो रही है। ========== चौबीस घंटे में कहां कितनी हुई वर्षा

तहसील वर्षा मिमी

पिथौरागढ़ 20

बेरीनाग 17.8

डीडीहाट 12

धारचूला 11.8

गंगोलीहाट 10 ====== मुनस्यारी में मौसम का दसवां हिमपात

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: हिमनगरी मुनस्यारी में मौसम का दसवां हिमपात हुआ। गुरु वार से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार सायं साढ़े चार बजे से बर्फबारी शुरू हुई। हिमनगरी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग हिमपात को लेकर परेशान हैं। मार्ग एक बार फिर बर्फ से पटने लगे हैं। लोनिवि की जेसीबी द्वारा मुनस्यारी के निकट थल-मुनस्यारी मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। मुनस्यारी के एक दर्जन दूरस्थ गांव बुई, पातों, साईपोलो, क्वीरी, जीमिया आदि गांव विगत 12 दिनों से बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबे हैं। अन्य क्षेत्रों में जौलजीवी से लाइन जोड़ कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। -===== मुनस्यारी का तापमान न्यूनतम - माइनस तीन

अधिकतम - पांच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.