विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हादसा, डीडीहाट से आ रही पिकअप खाई में गिरी... ड्राइवर की मौत

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:00 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 03:58 PM (IST)

पिथौरागढ़ आ रही एक पिकअप सतगड़ के पास मंदिर से आगे खाई में गिर गई है।

HighLights

  1. डीडीहाट से पिथौरागढ़ आ रही पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई

  2. सतगड़ के पास मंदिर से आगे खाई में गिरी

  3. यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़। पनखोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। डीडीहाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीसी 3331 अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान दीपक चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी खटीमा, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

Untitled-7 copy

पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों और वाहन स्वामी को हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के मोरी में जांगड़ा मेले से लौटते पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत ग्यारह घायल