विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Fire News: पिथौरागढ़ होटल में लगी भीषण आग, 40 लाख का नुकसान और एक घायल

Published: Thu, 24 Sep 2026 10:46 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 12:22 PM (IST)

Pithoragarh Hotel Fire News: पिथौरागढ़ के छेड़ा क्षेत्र में स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ और एक व्यक्ति झुलस गया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। Uttarakhand News: नगर के छेडा क्षेत्र में स्थित आइसलैंड के निकट बने एक होटल में रात्रि 9:00 बजे भीषण आग लग गई। आग से होटल जलकर स्वाह हो गया। होटल से लगे आइसलैंड का एक व्यक्ति श्याम सिंह भंडारी आग की चपेट में आने से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया है।

होटल शिव शंकर पंत का बताया गया है। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां लीडिंग फायर इंचार्ज नारायण सिंह मेहरा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।

अफरा तफरी का माहौल

न्यूज़ बनाए जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई थी, कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। होटल मालिक ने बताया कि आग लगने से उसकी 40 से 50 लाख से अधिक की संपत्ति चलकर राख हो गई है। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- सारण गोलीकांड: 50 दिनों बाद इलाज के दौरान घायल विकास की मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने की आगजनी