विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से हाहाकार: नदियां उफान पर, चीन सीमा का संपर्क कटा और स्कूल बंद

Published: Fri, 17 Jul 2026 09:46 AM (IST)

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए।

बारिश के कारण मलबा आने से कई मार्ग बंद। जागरण

बारिश के कारण मलबा आने से कई मार्ग बंद। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादददता, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को भारी बारिश से हाहाकार मचा दिया। यहां नदिया उफान पर आ गई। वहीं बारिश के कारण मलबा आने से चीन सीमा का संपर्क कट गया। जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

लगातार हो रही बारिश के कारण थल-पिथौरागढ़ सड़क थल से 700-800 मीटर की दूरी पर नागिमल पहाड़ी के पास बोल्डर आने से बंद है। थल बेरीनाग सड़क में कई स्थानों पर पेड़ व मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हुई थी। जिसे बाद में खोल दिया गया। 

गिरीं कई घरों की दीवारें

ग्रामीण स्थानों आधोली, दड्डमोली, नायल सपोली गाव में बारिश से आधोली, दड्डमोली में तीन और चार आवासीय मकानों का आंगन व मकान के पीछे की दीवारें गिर गई हैं।

वहीं नायलसपोली में नारायण राम गौशाला में मलबा आने से गौशाला टूट गई है। रात को भारी बारिश के दौरान आवाज सुनते ही नारायण राम के परिवार के लोग बाहर आए और गौशाला में बंधी तीन गायों व दो बकरियों को बाहर निकाल लिया था, जिसमें एक गाय को चोट भी आई है। 

जिले में 30 सड़के बंद, चीन सीमा का संपर्क कटा, नदियां उफान पर

गुरुवार की रात्रि सीमांत जिले में इस बार के मानसून की सबसे अधिक बारिश हुई है। थल तहसील में 199 मिमी, तेजम मैं 130 एमएम बंगा पानी में 110 एमएम, डीडीहाट में 84 एमएम वर्षा हुई। थल पिथौरागढ़, थल-मुनस्यारी मार्ग, पिथौरागढ़ तवाघाट हाईवे सहित 30 सड़के बंद हैं। थल क्षेत्र में भारी वर्षा से कुछ मकानों को खतरा हो गया है और गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज होगी भारी बारिश, दस जिलों में यलो अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून सहित 4 जिलों में अगले 3 घंटे बेहद अहम