विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ से दिल्ली देहरादून विमान सेवा एक सप्ताह के लिए स्थगित, हेलीकॉप्टर सेवाएं भी प्रभावित, इस तारीख से होंगी शुरू

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:36 PM (IST)

पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए विमान सेवा 11 से 17 सितंबर तक बंद रहेगी, जो 18 सितंबर से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। आज से एक सप्ताह के लिए दिल्ली और देहरादून को चलने वाली विमान सेवा बंद रहेगी। आज से ही तीन दिन के लिए हल्द्वानी और अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी बंद रहेगी।

हेलीकॉप्टर सेवा तीन दिन के लिए केवल पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच चलेगी जिसे देखते हुए पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर तैनात कर दिया गया है।

एयरपोर्ट प्रबंधक संदीप यादव ने बताया कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तक दिल्ली और देहरादून के लिए नैनी सैनी हवाई पट्टी से होने वाली विमान सेवा बंद की गई है। 18 सितंबर से सेवा पुनः फिर शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस तरह का संदेश यहां मिल चुका है। एयरक्राफ्ट की मरम्मत को लेकर यह निर्णय लिया गया होगा और 18 सितंबर से विमान सेवा पुनः शुरू हो जाएगी।

शुक्रवार से ही तीन दिन के लिए पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और अल्मोड़ा की हेलीकॉप्टर सेवा बंद रहेगी। केवल पिथौरागढ़ मुनस्यारी हेली सेवा जारी रहेगी जिसे लेकर हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ में तैनात कर दिया गया है।

14 सितंबर से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी व अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो जाएगी। गुरुवार को पिथौरागढ़ दिल्ली विमान सेवा जारी रही परंतु मौसम खराब होने से देहरादून प्रतापगढ़ सेवा बाधित रही।

यह भी पढ़ें- सीमांत पिथौरागढ़ में वर्षा का कहर, चीन सीमा से संपर्क टूटा, सड़कें बंद