Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी ने उच्च हिमालय क्षेत्र में बंद मार्गो का लिया जायजा

पिथौरागढ़ जिले में तीन माह से बंद उच्च हिमालयी सड़कों का जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने हवाई सर्वेक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 11:13 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 11:13 PM (IST)
पिथौरागढ़ जिलाधिकारी ने उच्च हिमालय क्षेत्र में बंद मार्गो का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : तीन माह से बंद उच्च हिमालयी सड़कों का जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने हवाई निरीक्षण किया। बीआरओ और केंद्रीय लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील प्रशासन को उच्च हिमालयी भू भाग में हैलीकॉप्टर से खाद्यान्न एंव आवश्यक सामान की आपूर्ति करने के सख्त निर्देश दिए। उच्च हिमालय में दारमा घाटी के दुग्तू में उतर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी।

loksabha election banner

सोमवार को जिलाधिकारी धारचूला पहुंचे, जहां पर उन्होंने बंद उच्च हिमालयी दारमा, व्यास और चौदास घाटी के मार्गो की जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्र में हो रही समस्या की अधिकारियों से जानकारी ली। क्षेत्र के लिए चलाई गई हैलीकॉप्टर सेवा और खाद्यान्न आपूर्ति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा पर खाद्यान्न संकट नहीं रहना चाहिए और बीमार व्यक्तियों को सबसे पहले रेस्क्यू किया जाए। बाद में डीएम केंद्रीय लोनिवि के अभियंताओं से सड़कों की जानकारी ली और हैलीकॉप्टर से दारमा घाटी में सेला और नागलिंग की सड़क का हवाई सर्वेक्षण किया।

उच्च हिमालयी दुग्तू गांव में उतर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस बीच मौसम खराब होने पर डीएम को वापस आना पड़ा। धारचूला पहुंचने के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम एके शुक्ला को प्रभावित क्षेत्र मे हैलीकॉप्टर से राशन भेजने के निर्देश दिए। खाद्य निरीक्षक को गोदामों जमा राशन ग्रामीणों को वितरित करने को कहा।

इस मौके पर सीपीडब्ल्युडी के सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम साफ रहने पर एक सप्ताह के भीतर दारमा मार्ग सेला से नागलिंग के बीच यातायात के लिए खुल जाएगा। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि मौसम खुलने पर सड़कों को खोलने के कार्य में तेजी आएगी। डीएम ने दोनों कार्यदायी संस्थाओं को प्राथमिकता के साथ मार्ग खोलने के सख्त निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.