विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में जौलजीबी मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, सेना के जवान सहित तीन की मौत

Published: Sun, 15 Mar 2026 03:36 PM (IST)

पिथौरागढ़ में जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।

वाहन दुर्घटना में दो की मौत हो गई। Jagran

वाहन दुर्घटना में दो की मौत हो गई। Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी घूमने जा रहे चार दोस्तों की कार मदकोट के समीप उमरगड़ा में बदहाल सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में पंजाब के फिरोजपुर में आर्मी मेडिकल कोर में तैनात जवान लक्ष्मण नेगी समेत तीन युवकों की मौत हो गई और एक घायल का उपचार चल रहा है।

रविवार को पिथौरागढ़ से चार दोस्त इनोवा कार में सवार होकर पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे।

दोपहर बाद बंगापानी के निकट उमरगड़ा में एन बैंड के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार खाई से लुढ़कते हुए चट्टान पर जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर मदकोट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।

इसमें 30 वर्षीय अंकित पांडे निवासी दौला पिथौरागढ़ और सेना (आर्मी मेडिकल कोर) के जवान 30 वर्षीय लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छू नेगी निवासी धूरातोली मुनस्यारी हाल निवासी जीआइसी पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई थी।

गंभीर रूप से घायल कार चला रहे 26 वर्षीय आयुष पंत निवासी टकाना ने अस्पताल लाते समय अस्कोट के पास दम तोड़ दिया। हादसे में घायल देवेंद्र भट्ट निवासी उत्सव गृह टकाना पिथौरागढ़ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

लक्ष्मण नेगी का शनिवार को जन्मदिन था। इसी खुशी में चारों दोस्तों ने मुनस्यारी घूमने का प्लान बनाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।