नगर के अधिकांश पेट्रोल पंप में पेट्रोल खत्म
नगर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में शुक्रवार को तेज समाप्त हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 10:41 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 06:35 AM (IST)
संस, पिथौरागढ़: नगर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में शुक्रवार को तेज समाप्त हो गया। इसके चलते एकमात्र पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की लंबी कतार होने से राष्ट्रीय राजमार्ग में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
पिथौरागढ़ नगर में सात पेट्रोल पंप हैं। शुक्रवार को अधिकांश पेट्रोल पंपों में पेट्रोल व डीजल समाप्त हो गया। टनकपुर रोड स्थित शाह पेट्रोल पंप में तेल भराने के लिए वाहनों की कतार लग गई। पेट्रोल के लिए कई लोग तेल बोतल लेकर भी पहुंचे थे। पेट्रोल भराने वाले अधिकांश दोपहिया वाहन थे। इससे पंप के बाहर वाहन की लंबी कतार लगी रही। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सीपीयू कर्मियों द्वारा जाम को खुलवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें