Move to Jagran APP

होम क्वारंटाइन किए लोग घरों से ही गायब

पिथौरागढ़ में होम क्वारंटाइन किए गए लोग घरों से ही गायब पाए गए। अब पालिका ऐसे लोगों की सूची बना रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 07:36 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 07:36 PM (IST)
होम क्वारंटाइन किए लोग घरों से ही गायब
होम क्वारंटाइन किए लोग घरों से ही गायब

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: बाहर से आए कई लोग होम क्वारंटाइन व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं। जिला मुख्यालय में होम क्वारंटाइन किए गए लोगों के फोन 80 किमी. दूर बज रहे हैं। कईयों ने फोन स्विच ऑफ कर दिए हैं, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। परेशान पालिका ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जिले में 11000 से अधिक लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इन लोगों को 14 दिनों तक घरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गई है, लेकिन इन हिदायतों का पूरी गंभीरता से पालन नहीं हो रहा है। जिला मुख्यालय में होम क्वारंटाइन किए गए लोगों पर निगाह रखने का जिम्मा नगर पालिका को दिया गया है। नगर पालिका के कर्मचारी लोगों के घर-घर पहुंच रहे हैं। घर पहुंचने के बाद भी कई बार लोगों को फोन किए जा रहे हैं। ड्यूटी पर लगे पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ लोगों से सम्पर्क किया गया तो उनके फोन जिला मुख्यालय से 80 किमी. दूर बज रहे हैं। नगर में रहने वाले कई लोग अपने गांवों तक पहुंच रहे हैं। कई लोगों ने अपने फोन ही स्विच ऑफ कर दिए हैं। इससे ऐसे लोगों की लोकेशन भी पता नहीं लग रही है। पालिका ने अब ऐसे लोगों की सूची बनानी शुरू कर दी है। पालिका सूची प्रशासन को सौपेंगी।

इस मामले में एसडीएम सदर तुषार सैनी ने कहा है कि होम क्वारंटाइन के उल्लंघन के किसी मामले की जानकारी अभी उन्हें नहीं मिली है। ऐसा कोई मामला सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति को नए सिरे से 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा करना होगा।

=========== एक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा पिथौरागढ़: संस्थागत क्वारंटाइन नियमों का पालन नहीं करने पर नाचनी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम में क्वारंटाइन किए गए राजेंद्र सिंह के खिलाफ क्वारंटाइन नियमों का पालन नहीं करने की तहरीर नोडल प्रभारी तेजम भवान राम टम्टा ने नाचनी पुलिस को दी। थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि राजेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 188/269 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.