सड़क चौड़ीकरण में मनमानी से मुनस्यारी आवागमन करने वाले यात्री परेशान
संवाद सूत्र मदकोट जौलजीवी- मुनस्यारी मोटर मार्ग चौड़ीकरण क्षेत्र के यात्रियों के लिए मुसीबत बन
संवाद सूत्र, मदकोट: जौलजीवी- मुनस्यारी मोटर मार्ग चौड़ीकरण क्षेत्र के यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। चौड़ीकरण में हो रही मनमानी से घंटों यातायात रोका जा रहा है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।
जौलजीवी- मुनस्यारी मोटर मार्ग पर पिछले एक वर्ष से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए चट्टानें काटी जा रही हैं। चट्टानों की कटिंग से निकलने वाले मलबे के चलते मार्ग बाधित हो रहा है। मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के लिए घंटों यातायात रोका जा रहा है, जिसके चलते मुनस्यारी आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है। निर्माण एजेंसी को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं होने से खिन्न क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी से व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण एजेंसी से इस संबंध में वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।