मुवानी महाविद्यालय में एनएसयूआई का चढ़ा रंग
संवाद सूत्र, थल: मुवानी डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पांच पदों पर एनएसयूआई कार्यकर्ता विजयी रहे। अ
संवाद सूत्र, थल: मुवानी डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पांच पदों पर एनएसयूआई कार्यकर्ता विजयी रहे। अभाविप कार्यकर्ताओं को शिकस्त का सामना करना पड़ा। सचिव, संयुक्त सचिव और सांस्कृतिक सचिव पद पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ। विजयी प्रत्याशियों ने कस्बे में विजय जुलूस निकाला।
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के संजय कुमार और अभाविप के सुमित सिंह मंगला के बीच सीधा मुकाबला था। संजय कुमार 105 मत लेकर विजयी रहे। सुमित को 47 मत पड़े। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी एनएसयूआई के भुवन चंद्र कापड़ी 113 मत लेकर विजयी रहे। अभाविप के नीतेश बोरा को 41 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रीना बोहरा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर चांदनी राठौर, कोषाध्यक्ष पद पर हर्ष सिंह निर्विरोध चुने गए। सचिव, संयुक्त सचिव और सांस्कृतिक सचिव पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। परिणामों की घोषणा होने के बाद प्राचार्य डा. गंगा बोहरा ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में विजय जुलूस निकाला।