जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्कूली बच्चों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पिथौरागढ़ जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पिथौरागढ़/धारचूला, जेएनएन : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिले भर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के कच्चाहारी कुटी में गोष्ठी का आयोजन कर युवा कवियों ने नेताजी पर आधारित ओजस्वी कविताओं का पाठ किया। धारचूला में जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। जय बद्री , जय केदार नशामुक्त हो परिवार के नारे से धारचूला नगर गूंजा।
कांग्रेस जिला कार्यालय तिलढुकरी में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र का माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। पूर्व विधायक मयूख महर की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में नेताजी के बारे में बताया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महिपाल वल्दिया, दिनेश बिष्ट, ऋषेंद्र महर, एसपी गुलेरिया, भुवन पांडेय, खीमराज जोशी, पवन पाटनी, योगेश नगरकोटी सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।
नगर के टकाना स्थित कच्चाहारी कुटी में आयोजित गाोष्ठी में नेताजी की 123वीं जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवा कवि ललित शौर्य ने अपनी कविता के माध्यम से नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा कवियित्री भावना, दीपांशु जोशी, गोपाल दत्त सती, मथुरा दत्त्त चौंसाली, डॉ. तारा सिंह आदि ने अपनी कविताओं के पाठ से नेताजी द्वारा किए गए कार्यो के बारे में बताया। स्वामी गुरु कुला नंद कच्चाहारी ने नेताजी को युग पुरु ष बताया। इस मौके पर प्रकाश ज्याला, अंकित पांडेय, रोहित बोरा, दिंगबर कन्याल, आशा मोहन, नीरज आदि मौजूद थे।
धारचूला :गुरु वार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्कूली छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने बैंड बाजे के साथ पूरे नगर में जुलूस निकाला। पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने सुभाष चंद्र बोस के बारे में बताते हुए कहा कि वह प्रेरणा के स्रोत थे। इस मौके पर धारचूला को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में टेसर नपलच्याल, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, राकेश टाकुली, मोहन बहादुर, लक्ष्मण कठायत, सागर बिष्ट, मयंक पुरोहित, जय सिंह आदि उपस्थित थे।
डीडीहाट: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती डीडीहाट में भी धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय सुभाष चौक में एसडीएम केएन गोस्वामी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राबाइंका की एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट निकाला। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देव सिंह डसीला को भी याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया, ग्राम प्रधान हाटथर्प हेमा साह, सभासद विक्रम साही, अनीता देवी, कवींद्र शाही, राजेंद्र चुफाल, मनोज साह, एसआइ बसंत लाल टम्टा, एसआइ रवींद्र पांगती, मीनाक्षी रौतेला, दीवान भंडारी, आयोजक मंडल के जीवन डसीला, महिपाल कफलिया, आनंदी भंडारी, महेश डसीला, धन सिंह, गोविंद लाल साह आदि मौजूद रहे।