विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी को वीडियो कॉल कर नेपाल प्रहरी के जवान ने की आत्महत्या, डडेलधुरा में मिला शव

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:38 PM (IST)

नेपाल प्रहरी के एक जवान ठगेंद्र सिंह बोहरा ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेपाल प्रहरी के जवान ने वीडियो कॉल पर की आत्महत्या।

  2. मृतक की पहचान ठगेंद्र सिंह बोहरा के रूप में हुई।

  3. पुलिस ने डडेलधुरा से शव बरामद कर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र,जागरण, पिथौरागढ़। भारत की सीमा से लगे सटे पड़ोसी देश नेपाल में तैनात नेपाल प्रहरी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बैतड़ी जिले की सिगास गांव पालिका-3 डुंडै निवासी ठगेंद्र सिंह बोहरा के रूप में हुई है, जो डडेलधुरा में सिपाही पद पर कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले ठगेंद्र ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। उसकी पत्नी भी नेपाल प्रहरी में ही सेवारत है। पति को फंदे पर लटकता देख घबराई पत्नी ने तत्काल डडेलधुरा पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अमरगढ़ी नगरपालिका-5 स्थित ऋषि गधेरे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ बाइक हादसे में घायल गोविंद सिंह ने तोड़ा दम, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग