Move to Jagran APP

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ की नेहा और शोभा ने जीते कांस्य पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के राष्ट्रीय आयोजन में पिथौरागढ़ की शोभा और नेहा ने कांस्य पदक जीते।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 10:54 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:13 AM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ की नेहा और शोभा ने जीते कांस्य पदक
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ की नेहा और शोभा ने जीते कांस्य पदक

पिथौरागढ़, जेएनएन : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के राष्ट्रीय आयोजन में पिथौरागढ़ की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन कर दो कांस्य पदक जीते। महिला बॉक्सरों की इस उपलब्धि से सीमांत के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खेल विभाग ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

15 से 22 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ की महिला बॉक्सर नेहा कसन्याल और शोभा कोहली ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीते हैं। दोनो बाक्सर पिथौरागढ़ में बाक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। नेहा कसन्याल ने इससे पूर्व चार से नौ जनवरी तक दिल्ली में आयोजित विद्यालयी खेलों के नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। नेहा कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने पर विधायक चंद्रा पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह जिले के बड़ी उपलब्धि है। इससे जिले की बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। खेल विभाग ने दोनों खिलाड़ियों के पिथौरागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत करने के साथ ही उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.