नवविवाहिता ने घर के अंदर ही लगाया फंदा, मौत
संस पिथौरागढ़ नगर के निकटवर्ती बजेड़ गांव में एक विवाहिता ने घर के अंदर ही छत से लगे हुक के
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 11:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 11:09 PM (IST)
संस, पिथौरागढ़: नगर के निकटवर्ती बजेड़ गांव में एक विवाहिता ने घर के अंदर ही छत से लगे हुक के सहारे गले में रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार पूजा चंद 21 साल पत्नी जयंत चंद ने अज्ञात कारणों को लेकर घर के अंदर ही फांसी लगा दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका कोई बच्चा नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें