विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत और 5 घायल

Published: Sun, 17 May 2026 05:27 PM (IST)

मुनस्यारी में हरकोट बैंड के पास एक आर्टिगा कार खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई ...और पढ़ें

मुनस्यारी में पहाड़ी से नीचे गिरने के बाद पेड़ों से अटकी कार। सौ. पुलिस

मुनस्यारी में पहाड़ी से नीचे गिरने के बाद पेड़ों से अटकी कार। सौ. पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय आ रही एक आर्टिगा कार हरकोट बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच यात्री घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आर्टिगा कार तल्ला जौहार से तहसील मुख्यालय मुनस्यारी आ रही थी। हरकोट बैंड के पास कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार गहरी खाई में जा गिरी।

कार खाई में गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।सूचना मिलने पर मुनस्यारी से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

कार में सवार 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा निवासी बला गांव की मौत हो गई। कार में सवार प्रताप सिंह, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता और कार चालक चंचल सिंह कोरंगा घायल हो गये।

घायलों को नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांगती और उनके साथियों ने अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रताप सिंह, हरीश सिंह, राजेंद्र सिंह और चंचल सिंह को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

खाई में गिरने के बाद कार पेड़ों के बीच अटक गई। कार कुछ ओर नीचे जाती तो बड़ा हादसा संभव था।

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। बताया गया है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उस स्थान पर न तो पैराफिट हैं और नहीं सुरक्षा के लिए रैलिंग लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में दर्दनाक बाइक हादसा, 100 मीटर खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में मेहंदी कार्यक्रम में जा रही कमांडर जीप खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल