विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में दर्दनाक बाइक हादसा, 100 मीटर खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत

Published: Sat, 16 May 2026 07:55 PM (GMT+05:30)

पिथौरागढ़ में थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों ...और पढ़ें

थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी बाइक।

 थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी बाइक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र,थल (पिथौरागढ़)। थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मोटरसाइकिल में तीन युवक सवार थे।

इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। तीन युवक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।

शनिवार को दोपहर दो बजे के आसपास तीन युवक एक मोटर साइकिल में सवार होकर मुवानी से थल की ओर जा रहे थे।

इस बीच थल तहसील मुख्यालय से सात किमी पहले चोपड़ा छीड़ के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग सौ मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई और तालाब के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के समय थल थाने की पुलिस की टीम भी गश्त कर मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

इस दौरान तीनों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर लाया गया, लेकिन तब तक दो युवकों की मृत्यु हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय प्रदीप ज्याला, पुत्र दरपान ज्याला और 19 वर्षीय बाबी सिंह देऊपा, पुत्र डिगर सिंह देउपा के रूप में हुई।

वहीं तीसरा युवक 25 वर्षीय बलवंत सिंह भंडारी, पुत्र प्रमोद सिंह भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। तीनों युवक थल से आठ किमी दूर मसमोली के मालासीमा गांव के निवासी हैं।

थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि दोनों मृतकों का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेरीनाग भेजने की कार्यवाही क़ी जा रही है। मृतक प्रदीप ज्याला दो बहनों का इकलौता भाई था।

घटना की जानकारी मिलते ही मालासीमा गांव में मातम छा गया और घर के चिराग के बुझ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कोंडे भी मौके पर पहुंच गए।

रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डे, एसआई भुवन चन्द्र पांडे, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, जगदीश मार्कोना, स्थानीय रवि भट्ट, कवींद्र चुफाल, सजंय सिंह मेहर, जितेंद्र मर्तोलिया शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- रुड़की के झबरेड़ा में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सोलानी पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, हादसे में पांच लोग घायल