डीएफओ साहब, बंदरों के आतंक से दिलाए निजात
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ नगर की घनी बस्तियों में भी बंदर समस्या खड़ी करने लगे हैं। नगर के प्र
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर की घनी बस्तियों में भी बंदर समस्या खड़ी करने लगे हैं। नगर के प्रवेशद्वार ऐंचोली में बंदरों के आतंक से परेशान क्षेत्रवासी शनिवार को वन विभाग के दफ्तर पहुंचे और अपनी समस्या डीएफओ के समक्ष रखते हुए बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की।
ऐंचोली क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। घरों में घुसकर सामान बर्बाद करने के साथ ही कई छोटे बच्चों पर हमला कर चुके हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बंदरों से खासे सहमे हुए हैं। परेशान क्षेत्रवासियों ने शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या बताई। क्षेत्रवासियों ने बंदरों को सुरक्षित तरीके से जंगलों में छोड़ने की मांग क्षेत्रवासियों ने की। डीएफओ से मिलने वालों में अभाविप के हिमांशु वर्मा, गीता बिष्ट, राधिका देवी, हेमलता जोशी, सरू देवी, देवकी देवकी, दीपा पंत, रमेश बिष्ट, कविता, रमेश जोशी, राजेंद्र मेहता, धर्मदेव मित्तल, छात्रसंघ महासचिव भूपेश बिष्ट, किशोर धामी आदि शामिल थे।