Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर मीना गंगोला का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर मीना का हुआ भव्य स्वागत।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 09:42 PM (IST)
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर मीना गंगोला का हुआ भव्य स्वागत
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर मीना गंगोला का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर मीना गंगोला का हुआ भव्य स्वागत

loksabha election banner

संसू, गंगोलीहाट : पूर्व विधायक मीना गंगोला के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर गंगोलीहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बुधवार को कार्यकर्ताओं द्वारा बतौर भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर पहली बार गंगोलीहाट पहुंचने पर मीना का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे सीमांत क्षेत्र के लिए बड़ी उपलिब्ध बताते हुए मिष्ठान्न वितरण कर खुशी व्यक्त की। मीना गंगोला ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाती रहेंगी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश धानिक व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा ने संयुक्त रूप से की। संचालन मंडल महामंत्री महिपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में सुरेश जोशी, ललित पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला, पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र, श्यामा चरण उप्रेती, केशर सिंह, हरीश भंडारी, दीपा परगाई, रेनू चौधरी, कृपण लाल चौधरी, दान सिंह मेहता, भूपाल आर्या आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.