सोशल मीडिया में प्रचार की कमान महिलाओं के हाथ
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: निकाय चुनावों में सोशल मीडिया प्रचार का पहला अस्त्र बना है। सोशल
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: निकाय चुनावों में सोशल मीडिया प्रचार का पहला अस्त्र बना है। सोशल मीडिया में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक सक्रिय नजर आ रही हैं। दलों ने इसकी कमान भी अपनी महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी है। इसका कारण पिथौरागढ़ नगरपालिका में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है।
सोशल मीडिया से प्रचार करना घर- घर जाने से सरल बना हुआ है। चुनाव लड़ने वाले सियासी दलों में इसके लिए महिला मोर्चा को मोर्चे पर लगा दिया गया है। महिलाओं की टोली प्रचार करती है तो इसे फटाफट सोशल मीडिया में डाल कर अपने दल के प्रत्याशी की विशेषताएं बताते अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा रही हैं। दल के ही कार्यकर्ता फिर इस पर कमेंट लिख कर इसे चर्चा का विषय बना दे रहे हैं। इस तरकीब के हिसाब से अभी तक चुनाव को लेकर शांत बने माहौल को गरमाने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया ने ही आरोप,प्रत्यारोप लग रहे हैं ताकि यह चर्चा जनता के पहुंचे। फिलहाल दलों की यह रणनीति अभी परवान चढ़ती नजर नही आ रही है। सभासद अधिक हैं सक्रिय
पिथौरागढ़: नगरपालिका के बीस वार्डो में चुनाव लड़ रहे 72 सभासद पद के प्रत्याशियों ने तो अपने प्रचार का माध्यम ही सोशल मीडिया बनाया है। वाट्सएप गु्रपों की बाढ़ आ चुकी है। लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। फेसबुक, वाट्सअप ग्रुपों से अपनी प्राथमिकता बताई जा रही है। सभासद प्रत्याशियों के पास विकल्प भी यही रह चुका है। नगर में इन दिनों सोशल मीडिया में प्रचार कर रहे सभासद के प्रत्याशी अपने वार्ड के मतदाता के मिलने पर सीधे समर्थन मांगने के बजाय यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि वाट्सएप पर भेजा मैसेज पढ़ा या नहीं।