विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदि कैलास यात्रा: लिपुलेख मार्ग बंद होने से घंटों फंसे रहे यात्री, व्यास घाटी में चीन सीमा संपर्क भंग

Published: Wed, 06 May 2026 05:06 PM (IST)

पिथौरागढ़ में तवाघाट लिपुलेख मार्ग लखनपुर के पास बारूदी विस्फोट से आए मलबे के कारण 5-6 घंटे बंद रहा। इससे ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। चीन सीमा  को जोड़ने वाला  तवाघाट लिपूलेख मार्ग लखनपुर के पास बारूदी विस्फोट किए जाने से मलबा आने से लगभग 5 से 6 घंटे बंद रहा।

बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास लखनपुर के पास चट्टान तोड़ने को बारूदी विस्फोट किया गया, जिसके चलते मलबा सड़क पर आ गया और चीन सीमा का संपर्क भंग हो गया। मार्ग बंद होने से आदि कैलास के दर्शन करने के बाद लौट रहे और धारचूला से आदि कैलास को जा रहे यात्री फंस गए।

शाम 4 बजे के आसपास मार्ग खोला गया। तब जाकर यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो सके। मार्ग बंद होने से व्यास घाटी में 5 से 6 घंटे के लगभग चीन सीमा का संपर्क भंग रहा।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।