पंचायतों की कार्ययोजना बनाने के सीखे गुर
ग्राम पंचायतों की महिला जनप्रतिनिधियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में पंचायतों की कार्य योजना बनाने के गुर सीखे।
संवाद सूत्र, धारचूला: ग्राम पंचायतों की महिला जनप्रतिनिधियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में अपने पंचायतों की कार्ययोजना बनाने के गुर सिखाए गए। इस मौके पर पंचायतों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए महिला जनप्रतिनिधियों ने आपस में समन्वय बनाने का भी निर्णय लिया।
विकास खंड सभागार में स्वैच्छिक संगठन अर्पण के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी मानस मित्त्तल ने किया। कार्यक्रम की परियोजना समन्वयक गंगा बसेड़ा ने बताया कि विकास खंड की 32 ग्राम पंचायतों की महिला पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में महिला जनप्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिला जनप्रतिनिधि अपने ग्राम पंचायत की कार्ययोजना स्वयं बनाने में सक्षम हो रही हैं।
कार्यशाला में महिला जनप्रतिनिधियों को दायित्व, कर्तव्य व अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह बनाने तथा घर परिवार के कार्यों के साथ-साथ अपनी पंचायतों से सामंजस्य बना कर बेहतर कार्य करने के तरीके बताए गए। ये ले रहीं प्रशिक्षण महिला प्रधान अंजू रौंकली, सनम नबियाल, दीना देवी, ममता, भगवती देवी, माया देवी, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य अंजलि, आशा, सीमा, नेहा, बीना, रीना, सोमन देवी सहित 45 महिला जनप्रतिनिधि शामिल थीं। गंगा बसेड़ा, मंगल ग्वाल, नेहा पाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।