विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश सरकार कर रही शराब माफिया का समर्थन: किशोर उपाध्‍याय

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 04:00 AM (IST)

पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्‍याय ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब माफिया का समर्थन कर रही ...और पढ़ें

प्रदेश सरकार कर रही शराब माफिया का समर्थन: किशोर उपाध्‍याय
प्रदेश सरकार कर रही शराब माफिया का समर्थन: किशोर उपाध्‍याय

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्‍याय ने प्रदेश सरकार पर शराब  माफिया का समर्थन करने का आरोप लगाया है। भाजपा सरकार पर पहले ही दिन से जान विरोधी नीति अपनाने की बात कही है।

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्‍याय रविवार को पिथौरागढ़ में पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में महिलाएं सड़कों पर उतरी है। कांग्रेस शराब विरोधी आंदोलन के लिए महिलाओं के साथ है। सरकार द्वारा स्टेट हाईवे को जिला सड़क घोषित किये जाने को गंभीर बताया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में रणनीति बना रही है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का वाद दायर करने के लिए विधिक परामर्श ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कांग्रेस ने छह माह का समय दिया है। सरकार ने अपनी जान विरोधी नीतिया वापस नहीं ली तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए पार्टी रोडमैप तैयार कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन कर हार के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 यह भी पढ़ें: भाई-भाई मिल बैठेंगे, तो हो जाएगा बंटवारा

यह भी पढ़ें: बोले हरीश रावत, हमने पुरानी सरकारों के फैसले नहीं पलटे