Move to Jagran APP

चीर बंधन के साथ पहाड़ में खड़ी होली गायन शुरू, घरों में महिलाओं की बैठकी होली की धूम

पिथौरागढ़ में मंगलवार को चीर बंधन के साथ खड़ी होली गायन शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 06:13 AM (IST)
चीर बंधन के साथ पहाड़ में खड़ी होली गायन शुरू, घरों में महिलाओं की बैठकी होली की धूम

पिथौरागढ़, जेएनएन : पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को चीर बंधन के साथ खड़ी होली गायन शुरू हो गया। गुरुवार को रंग पड़ने के साथ ही होली शबाब पर आ जाएगी। खड़ी होली के साथ ही घरों में महिलाओं की बैठकी होली भी मंगलवार से शुरू हो गई।

loksabha election banner

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में सदियों पुरानी पुराना बाजार होली में मंगलवार को चीर बंधन हुआ। मेल के वृक्ष पर कपड़े की कतरने लगाकर चीर बांधी गई। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद लोगों ने भगवान शिव की महिला का बखान करते हुए होली गायन किया। चीर बंधन के बाद प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर होली कमेटी त्रिभुवन लाल साह, कल्लू लाल साह, सुनील वर्मा, सूरज जंग थापा सहित तमाम लोग मौजूद थे। पुराना बाजार में अब छरड़ी तक हर रोज खड़ी होली का आयोजन होगा। होली कमेटी पदाधिकारियों ने खड़ी होली गायन के लिए पुराना बाजार पहुंचने का आह्वान किया है।

इधर चीर बंधन के साथ ही घरों में महिलाओं की बैठकी होली भी शुरू हो गई। नगर के जीआइसी रोड में मोहनी तिवारी के आवास में बैठकी होली का आयोजन हुआ। महिलाओं ने जमकर होली गायन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.