विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीसरे दिन खुला कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग, 5वां यात्रा दल पहुंचा टनकपुर

Published: Mon, 20 Jul 2026 08:12 PM (IST)

पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग तीसरे दिन खुल गया, जिससे फंसे हुए यात्री दल आगे बढ़ सके। पांचवां यात्रा ...और पढ़ें

HighLights

  1. पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग तीसरे दिन बहाल हुआ

  2. फंसे हुए चौथे यात्रा दल ने धारचूला से आगे यात्रा की

  3. पांचवां कैलास मानसरोवर यात्रा दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत हुआ

जागरण टीम, पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग (तवाघाट-लिपुलेख हाईवे) सोमवार को तीसरे दिन खोल लिया गया।

मार्ग खुलने के बाद तीन दिन से फंसा चौथा कैलास मानसरोवर यात्रा दल धारचूला से गुंजी को रवाना हुआ। जबकि यात्रा पूरी कर वापस लौटा पहला दल बूंदी से धारचूला पहुंचा। पांचवा दल टनकपुर पहुंचा है।

तवाघाट-लिपुलेख हाईवे पर गर्बाधार के पास शनिवार को भारी मलबा आ गया था। सोमवार को बीआरओ ने मलबा हटाया तो दोनों तरफ फंसे करीब 100 वाहन निकले।

इससे चीन सीमा का संपर्क भी बहाल हो चुका है। इधर, कैलास मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल सोमवार को शारदा पर्यटक आवास गृह टनकपुर पहुंचा।

दल में 31 पुरूष और 19 महिलाएं हैं। यहां पहुंचने पर फूल मालाओं से यात्रियों का स्वागत किया गया।

प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि दल में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 16 राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं।

दल के साथ मध्य प्रदेश व हरियाणा के दो लाइजनिंग आफिसर (एलओ) भी हैं। यह दल मंगलवार सुबह टनकपुर से धारचूला के लिए रवाना करेगा।

कहां कितनी वर्षा हुई

  • तेजम में 81 मिमी
  • बंगापानी में 92 मिमी
  • धारचूला में 77.2 मिमी
  • कनालीछीना में 65.5 मिमी
  • थल में 50 मिमी
  • मुनस्यारी में 47.4 मिमी
  • देवलथल में 44 मिमी
  • डीडीहाट में 34 मिमी
  • गणई गंगोली में 28 मिमी
  • बेरीनाग में 26 मिमी
  • गंगोलीहाट में 21 मिमी
  • पिथौरागढ़ में 14.5 मिमी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग दूसरे दिन भी बंद, भूस्खलन से फंसे कई यात्री

यह भी पढ़ें- कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग दूसरे दिन भी ठप, 200 से ज्यादा लोग फंसे