विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत लौटे कैलास मानसरोवर यात्री की मौत, पोस्टमार्टम के बाद जयपुर ले जाया जाएगा शव

Published: Wed, 22 Jul 2026 05:33 PM (GMT+05:30)

कैलास मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटे राजस्थान के 64 वर्षीय गौरी शंकर खंडेलवाल का नाबीढांग के पास निधन हो गया।

गौरी शंकर खंडेलवाल। फाइल फोटो

गौरी शंकर खंडेलवाल। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा पूरी कर भारत लौटे दूसरे दल में शामिल राजस्थान निवासी 64 वर्षीय गौरी शंकर खंडेलवाल की बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास नाबीढांग के पास मौत हो गई।

गौरी शंकर की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। दल में शामिल लोग उन्हें नाबीढांग स्थित सेना अस्पताल में लाये, जहां सेना और आईटीबीपी के चिकित्सकों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उनके शव को गुंजी लाया गया, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए शव पिथौरागढ़ लाया गया। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी निशा खंडेलवाल भी यात्रा पर गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके घर जयपुर ले जाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट के पास भारी भूस्खलन, चीन सीमा का संपर्क टूटा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कैलास मानसरोवर यात्रा से लौटे पहले दल ने साझा किए अनुभव, दर्शन से हुए अभिभूत