विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में छात्रों संग दारू पार्टी कर रहा था टीचर, अभिभावक हैरान... BNS की धारा 172 में केस

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:27 PM (GMT+05:30)

झूलाघाट के एक गेस्ट हाउस में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के गेस्ट टीचर अजय सिंह को अपने चार विद्यार्थियों के साथ शराब पीते पकड़ा गया।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, झूलाघाट। सोगवार की रात्रि को झूलाघाट के गेस्ट हाउस में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट में इंटरमीडिएट में आई टी के गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत गेस्ट टीचर अजय सिंह निवासी न्यू रई थाना पिथौरागढ़ अपने चार विद्यार्थियों के साथ शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया।

झूलाघाट कोतवाली के कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को जामिरपानी में सड़क बंद होने से गेस्ट टीचर अजय सिंह झूलाघाट ही रूक गया ।जहां रात को उसने अपने चार विद्यार्थियों को गेस्ट हाउस में बुलाया।

झूलाघाट कोतवाली में दी सूचना 

गेस्ट हाउस में बच्चों के जाने के बाद अभिभावकों को शक हुआ तो वह भी गेस्ट हाउस में पहुंचे तो उन्होंने गेस्ट टीचर को बच्चों के साथ शराब का सेवन करते हुए पकड़ लिया। शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच शराब के सेवन की बात जैसे ही बाजार में फैली तो झूलाघाट निवासी शिवांसु महर ने इसकी सूचना झूलाघाट कोतवाली में दी।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ग्राहक बनकर शराब की दुकानों पर पहुंची आबकारी टीम, जांच में नहीं मिली ओवररेटिंग

कोतवाल संजीव कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई संतोष खड़ायत को गेस्ट हाउस भेज गेस्ट टीचर अजय सिंह को थाने में ले जाया गया। अपने विद्यार्थियों के साथ शराब का सेवन करने के जुर्म में गेस्ट टीचर के विरुद्ध। बीएनएस की धारा 172 में मुकदमा दर्ज किया गया। रात भर गेस्ट टीचर को थाने में रख मंगलवार को उसे बीस हजार के दो निजी मुचलके पर रिहा कर माफीनामा भरवाया गया। गेस्ट टीचर ने भविष्य में ऐसा कृत्य नहीं करने की बात कही है।

इस मामले में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज झूलाघाट के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश चौहान की राय जाननी चाही तो उनका मोबाइल बंद पाया गया। शिक्षक का अपने विद्यार्थियों के साथ खुलेआम शराब के सेवन का मामला देख जहां अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक सन्न हैं। झूलाघाट बाजार में लोगों का कहना है कि जिंदगी में हमने कभी शिक्षक को विद्यार्थियों के साथ शराब का सेवन करते हुए कभी देखा और नहीं कभी सुना है।