पिथौरागढ़ के जयंत का सीडीएस में चयन
पिथौरागढ़: नगर के कुमौड़ निवासी जयंत अधिकारी का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 10:38 PM (IST)
पिथौरागढ़: नगर के कुमौड़ निवासी जयंत अधिकारी का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। जयंत आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में प्रशिक्षण लेंगे। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बचपन से ही मेधावी रहे जयंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा पांच तक स्थानीय विजडम नर्सरी स्कूल से ग्रहण की। कक्षा 6 से आठ तक की शिक्षा एशियन एकेडमी से हुई। इसके बाद कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। जयंत के पिता केएस अधिकारी जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट व माता नंदा अधिकारी राइंका पीपलकोट में सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। जयंत ने बताया कि उसे बचपन से ही सेना में अधिकारी के रू प में देश सेवा करने का सपना था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें