खुद पढ़े और बच्चों के साथ चर्चा कर बढ़ाएं ज्ञान
पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के समय को व्यर्थ न जाने दें। इस दौरान अभिभावक खुद अध्ययन कर सकते हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: लॉकडाउन के समय को व्यर्थ न जाने दें। इस दौरान अभिभावक खुद अध्ययन करें और अपने बच्चों को ज्ञान बढ़ाए। यह कहना है पहल संस्था के निदेशक डा.अशोक कुमार पंत का।
डा.पंत जो समाज में वैज्ञानिक चेतना के विकास के लिए लंबे समय से जुटे हुए हैं ने कहा है कि इस समय बच्चे अभिभावक सभी घरों में हैं। आज के इस व्यस्त दौर में ऐसा समय मिल पाना सामान्यतया संभव नहीं होता। इस समय को अभिभावक बेकार न जानें दे। अभिभावक इस समय तमाम वैज्ञानिक, सामाजिक किताबें पढ़कर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं साथ ही बच्चों के कोर्स की किताबों से उनका ज्ञान बढ़ा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें