Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ जिले में गैरसैंण लाठीचार्ज के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

पिथौरागढ़ जिले में नंदप्रयाग-घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों पर गैरसैंण में लाठीचार्ज पर कांग्रेसी आक्रोशित हो गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 10:24 PM (IST)
पिथौरागढ़ जिले में गैरसैंण लाठीचार्ज के विरोध में फूंका सरकार का पुतला
पिथौरागढ़ जिले में गैरसैंण लाठीचार्ज के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : नंदप्रयाग-घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों पर गैरसैंण में पुलिस के लाठीचार्ज पर विपक्षी दलों ने तीव्र आक्रोश प्रकट किया है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रही जनता पर लाठीचार्ज कराकर सरकार ने अपनी मानसिकता का उजागर कर दी है।

loksabha election banner

मंगलवार को नगर के केएमओयू स्टेशन पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। माहरा ने कहा कि चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट सड़क की मांग को लेकर क्षेत्र की जनता लंबे समय से आंदोलनरत है। आंदोलनकारी जब अपनी मांग को लेकर विधानसभा कूच करने गए तो सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई महिलाएं भी घायल हुई हैं। इस तरह की निंदनीय घटना को कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। ब्लाक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट व पूर्व सभासद गणेश सौन ने कहा कि भाजपा शासनकाल में एक तरफ जनता महंगाई की मार झेल रही है, दूसरी तरफ उसे पुलिस की मार भी झेलनी पड़ रही है। यूकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी व कांग्रेसी नेता सुधीर चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हो रही है। जनता को आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को करारा सबक सिखाना होगा। पुतला दहन करने वालों में हिमांशु ओझा, खीमराज जोशी, कमल सूंठा, निशांत उप्रेती, बॉब कन्याल, शाहबाज खान, राजकुमार पाठक, रितिक पांडेय आदि मौजूद रहे।

गंगोलीहाट : यहां नगर के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर यूकां ब्लाक अध्यक्ष नीरज रावल, नगर अध्यक्ष नारायण बोरा, सेना दल अध्यक्ष मोहित शाह, नगर अध्यक्ष भगत परगाई, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू, प्रदेश सचिव मुकेश रावल, मनोज महरा, सुरेश बिष्ट, अशोक सिंह बोरा, संजय बोरा, बहादुर राम, किशोर कुमार, किशन सिंह बिष्ट, ललित मोहन उप्रेती, धर्मेंद महरा, नाथ लाल शाह, राकेश कुमार, कालू राम, कृष्ण कुमार शामिल थे। आप ने भी फूंका सीएम का पुतला

पिथौरागढ़ : गैरसैंण में क्षेत्र की जनता पर लाठीचार्ज के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। इस मौके पर गिरीश जोशी, राकेश वर्मा, शंकर राम, नरेंद्र ग्वाल, हरीश कुमार, गोविंद बिष्ट, महादेव भट्ट, नवीन शर्मा, केएन उपाध्याय, योगेश तिवारी, अशोक पांडे आदि मौजूद थे। संस, पिथौरागढ़ : उक्रांद कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की लड़ाई निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज करने के लिए नहीं लड़ी गई थी। प्रदेश की जनता तमाम समस्याओं से जूझ रही है। इन समस्याओं के समाधान की मांग के लिए ही प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन प्रदेश की सरकार ने लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाते हुए लाठीचार्ज कराकर हिटलरशाही का परिचय दिया है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, मदन पोखरिया, जगत मेहता, प्रेम सिंह बोरा, गणेश दत्त पंत, चंद्रप्रकाश कोहली, हेम पुनेठा, राम सिंह ऐरी, मनोज भंडारी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.