होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की फिसलकर खाई में गिरने से मौत
संवाद सहयोगी,पिथौरागढ़: ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की फिसलकर खा
संवाद सहयोगी,पिथौरागढ़: ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और होमगाडर््स में शोक की लहर दौड़ गई।
विकास खंड विण में तैनात प्लाटून कमांडर चंद्री राम(59)बीती सायं डयूटी कर पत्नी के साथ अपने घर ग्राम सियूसी को वापस लौट रहे थे। विपुल नामक स्थान पर पैदल मार्ग से गुजरने के दौरान एकाएक उनका संतुलन गड़बड़ा गया और वे खाई में जा गिरे। बारिश के चलते मार्ग काफी फिसलन भरा था। कुछ पीछे चल रही पत्नी ने शोर मचाकर गांव के लोगों को एकत्र किया, जब तक उन्हें खाई से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक चंद्री चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके गांव और होमगार्ड जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। जिले भर के होमगार्ड ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया हैं।