शिव सुमिरन जिन जान्हा, सोई तन ब्रहम समाना
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पौष माह में चलने वाली बैठकी होली अब चरम की और बढ़ रही है। जगह-जगह
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 03:48 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 03:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पौष माह में चलने वाली बैठकी होली अब चरम की और बढ़ रही है। जगह-जगह बैठकी होलियों का दौर चल रहा है। गायक विष्णुपदी होली के जरिए भगवान की स्तुति कर रहे हैं।
नगर के आयुष म्यूजिक एकेडमी में बीती रात्रि बैठकी होली का आयोजन हुआ। प्रकाश कोटवाल, राजेंद्र पंत, दिनेश उप्रेती, प्रकाश कोठारी, हेमंत महाराज, दीपक, नवीन कोठारी, ऋषभ कोठारी ने भगवान शिव की स्तुति करते हुए राग काफी में शिव सुमिरन जिन जान्हा, सोई तन ब्रहम समाना गाकर होली की शुरूआत की। इसके बाद राग यमन में मोहन मन लीन्हो बंसी नागिन सों, राग सहाना में नाथ न लूं तुमसे उतराई सहित तमाम रागों में होली गायन किया। देर रात तक चले गायन को सुनने के लिए तमाम होली प्रेमी एकेडमी में पहुंचे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें